News Header
Site Logo
--:--:-- -- ---- ----

Ankita Bhandari के पिता का बड़ा ऐलान: दुष्यंत गौतम की नियुक्ति निरस्त नहीं हुई तो देशभर में होगा आंदोलन

New Delhi: उत्तराखंड के चर्चित हत्याकांड के मामले में इंसाफ की गुहार लेकर दिल्ली पहुंचे अंकिता भंडारी के पिता ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम के राज्यपाल के पद से दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति निरस्त नहीं हुई तो उत्तराखंड समेत देश में बड़ा प्रदर्शन किया

Ankita Bhandari के पिता का बड़ा ऐलान: दुष्यंत गौतम की नियुक्ति निरस्त नहीं हुई तो देशभर में होगा आंदोलन

New Delhi: उत्तराखंड के चर्चित हत्याकांड के मामले में इंसाफ की गुहार लेकर दिल्ली पहुंचे अंकिता भंडारी के पिता ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम के राज्यपाल के पद से दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति निरस्त नहीं हुई तो उत्तराखंड समेत देश में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बेटी के लिए एक बार फिर इंसाफ की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति निरस्त नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के लिए उन्हें कांग्रेस और सपा समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें: Viral Fever & Cough: Flu से बचने के लिए अपनाएं ये 7 जरूरी उपाय

अंकिता भंडारी के पिता ने कहा कि राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इंसाफ के लिए वे अंतिम क्षणों तक लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति निरस्त न होने पर पूरे देश में आंदोलन करने के मुद्दे पर उन्हें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत तमाम दलों का पूरा समर्थन मिला है।

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने कहा कि जब तक उन्हें पूरा इंसाफ नहीं मिलता, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने साफ कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द होने तक वे किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे।

Recent News

Top Reviews