News Header
Site Logo
--:--:-- -- ---- ----

Meta Verified और YouTube प्रमोशन के नाम पर साइबर फ्रॉड, ‘Youtube Wale Baba’ के नाम से जुड़ी UPI ID पर ठगी का आरोप

लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Meta Verified बैज दिलाने, चैनल की ग्रोथ बढ़ाने और मोनेटाइजेशन के जरिए कमाई कराने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा साझा किए गए साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड्स के अनुसार, डिजिटल सेवाओं का भरोसा दिलाकर अलग-अलग

लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Meta Verified बैज दिलाने, चैनल की ग्रोथ बढ़ाने और मोनेटाइजेशन के जरिए कमाई कराने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा साझा किए गए साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड्स के अनुसार, डिजिटल सेवाओं का भरोसा दिलाकर अलग-अलग चरणों में हजारों रुपये की रकम ऐंठ ली गई।

₹150 से शुरू हुआ खेल, ‘Pending Charges’ बताकर ऐंठे हजारों रुपये

पीड़ित के अनुसार, ठगों ने शुरुआत में बेहद कम रकम यानी ₹150 से बात शुरू की थी। इसके बाद धीरे-धीरे ‘प्रोसेसिंग फीस’, ‘जीएसटी’ और ‘Pending Charges’ के नाम पर बड़ी रकम मांगना शुरू कर दिया गया।

उपलब्ध रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अलग-अलग किश्तों में पेमेंट कराई गई:

  • शुरुआत में ₹150 की पेमेंट ली गई (Manish Kumar Saini के नाम पर)।

  • इसके बाद Meta Verified के नाम पर ₹996.20 का ट्रांजैक्शन कराया गया।

  • फिर सर्विसेज और अप्रूवल के नाम पर ₹2,000 और ₹800 (कुल ₹2,800) की रकम Sawan Raigar के नाम से ली गई।

  • इसके बाद ठगों ने ₹4,500 की और अतिरिक्त मांग रख दी, जिसे पीड़ित ने देने से साफ इनकार कर दिया।

‘Youtube Wale Baba’ के नाम और QR कोड का इस्तेमाल

मामले से जुड़े स्क्रीनशॉट्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पेमेंट्स में “Youtube wala baba” नाम से बने QR कोड और UPI ID का इस्तेमाल देखा जा सकता है। आरोप है कि सोशल मीडिया गाइडेंस और व्यूज/वॉच-टाइम बढ़ाने का झांसा देकर इसी क्रेडेंशियल के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

इसके अलावा ट्रांजैक्शन इंटरफेस में FamApp by Trio और KD Rider नाम के इंटरफेस का इस्तेमाल भी सामने आया है।

आधिकारिक कंपनियों के नाम का गलत इस्तेमाल

जांच का एक मुख्य बिंदु यह है कि पेमेंट रिक्वेस्ट में आधिकारिक तौर पर Meta का नाम दिखाया जा रहा था, जबकि वास्तविक भुगतान KD Rider, Sawan Raigar और Manish Kumar Saini जैसे निजी UPI खातों में प्राप्त हुआ। इससे स्पष्ट होता है कि आधिकारिक टेक कंपनियों के ब्रांड नेम का गलत इस्तेमाल कर इस फ्रॉड को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: Vvaan Trailer Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘Vvaan’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, विकास और आस्था के बीच छिड़ी जंग

Recent News

Top Reviews